समस्तीपुर, जुलाई 10 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर स्टेशन से शुक्रवार को आरपीएफ ने एक युवक को तीन नाबालिग लड़की के साथ पकड़ कर बिरौल थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा जिलांतर्गत बिरौल थाना से समस्तीपुर आरपीएफ को सूचना दी गयी कि बिरौल थाने में नामजद अभियुक्त तीन नाबालिग लड़की के साथ समस्तीपुर पहुंच रहे हैं। सहयोग अनुरोध प्राप्त होते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के नेतृत्व में एसआई शशिकांत तिवारी व अन्य कर्मियों ने स्टेशन परिसर में विशेष निगरानी शुरू कर दी। इस दौरान दरभंगा के बिरौल थानांतर्गत जगदीशपुर निवासी मो. कुद्दुस को स्टेशन से तीन नाबालिग के साथ दबोच लिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आरपीएफ ने चलाया ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते सूचना मिलते ही बिरौल थाना के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार समस्तीपुर...