साहिबगंज, मार्च 30 -- आरपीएफ ने ट्रेन से अवैध 115 बोतल विदेशाी शराब किया बरामद बरहड़वा, प्रतिनिधि। आरपीएफ ने छापेमारी अभियान चलाकर बीते शनिवार की देर शाम को मालदा-साहिबगंज पैसेंजर (ट्रेन संख्या 63402 अप) से 115 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की। आरपीएफ ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत संबंधित ट्रेन के जनरल कोच की जांच की गई। इस दौरान सीट के नीचे दो प्लास्टिक बैग लावारिस हालत में मिले। यात्रियों से पूछताछ करने पर कोई भी व्यक्ति बैग पर दावा करने सामने नहीं आया। संदेह पर जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें झारखंड निर्मित शराब बरामद हुई। जांच में कुल 115 बोतल रॉयल झारखंड डीलक्स लिकर (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत 7,475 रुपये है। बरामद शराब को ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.