गिरडीह, मार्च 19 -- सरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड प्रक्षेत्र के हीरोडीह स्टेशन से आरपीएफ ने लावारिस तरीके से रखे गए दो झोलों से 10 हजार की राशि की इंग्लिश शराब एवं बीयर बरामद की है। आरपीएफ अधिकारी प्रेमा खेस ने बताया कि बुधवार की सुबह जब कांस्टेबल सुधीर कुमार ग़श्ती में थे तो अप प्लेटफॉर्म की सीढ़ी के नीचे रखे लाल एवं सफेद झोले रखे मिले जो लावारिस हालत में थे। जब इसे खोला गया तो इसमें अंग्रेजी शराब दिखी। बाद में इस झोले को आरपीएफ ऑफिस हजारीबाग रोड लाया गया जिसमें 375 एमएल के 23 बोतल रॉयल स्टैग जिसकी कीमत 9430 रुपए एवं 05 बोतल किंगफिशर मिला जिसकी लागत 750 रूपये है बरामद हुआ। अधिकारी ने बताया कि पकड़ी गई शराब आबकारी विभाग को सौंप दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...