आरपीएफ ने जनशताब्दी एक्सप्रेस में मारा छापा, 10 लाख का गांजा बरामद
गिरडीह, अगस्त 5 -- सरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सोमवार शाम रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। कोच संख्या डी 10 में गांजा एक ब्रीफकेस एवं तीन थैलों में बंडल बनाकर रखा गया था। हालांकि कार्रवाई के दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग रोड आरपीएफ की टीम ने सूचना के आधार पर रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में सोमवार की देर शाम सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक लावारिस ब्रीफकेस और तीन थैले बरामद हुए। जांच करने पर उनमें बड़ी मात्रा में गांजा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।
आरपीएफ की कार्रवाई मंगलवार को हजारीबाग रोड आरपीएफ पोस्ट कार्यालय में धनबाद डिविजन के सहायक सुरक्षा आयुक्त सुदीप कुमार घोष की निगरानी में करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.