मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर रविवार को आरपीएफ ने जंक्शन पर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान देवघर जा रहे श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में जवानों ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और टिकट काउंटर के साथ सर्कुलेटिंग एरिया में माइकिंग की।यात्रियों को बताया कि भीड़ में सामान का ध्यान रखें, कीमती सामान साथ रखें और अंजान से खाने-पीने की चीज न लें। चेन पुलिंग, बिना टिकट यात्रा और अवैध वेंडिंग से बचने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान यात्रियों को चेतवानी दी कि दरवाजे पर खड़े होकर सेल्फी और हेडफोन लगाकर नहीं चले। यह भी पढ़ें- बरौनी जंक्शन पर की जा रही है यात्रियों की सघन जांच पड़ताल यह जानलेवा होता है। महिलाओं-बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने को कह...