मुजफ्फरपुर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरपुर। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में मंगलवार की दोपहर को जंक्शन के प्लेटफॉर्म एक से एक बैग लिफ्टर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिट्ठू बैग बीपीएससी की परीक्षा देने आये एक अभ्यर्थी के पत्नी का पर्स, आठ सौ रुपये, गहना, मेकअप किट और एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार शातिर राजू राय पश्चिम बंगाल के उत्तरदिनाजपुर जिला अंतर्गत रायगंज का रहनेवाला है। पश्चिम चंपारण के योगपट्टी थाना क्षेत्र के पिपराती निवासी कृपाशांकर प्रसाद ने रेल थाना मुजफ्फरपुर में राजू के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर के साथ जमादार रूपक कुमार सिंह और सिपाही मुन्ना सिंह भी थे। यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन से अटैची चोरी में एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...