जमशेदपुर, अप्रैल 21 -- जमशेदपुर। टाटानगर के आरपीएफ जवानों ने रेल संपत्ति चोरी एवं अन्य मामलों में फरार छह वारंटियों को पकड़कर सोमवार को जेल भेज दिया। जबकि, मंगलवार को दर्जनभर लोगों को रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में स्टेशन और लोकल ट्रेनों से पकड़कर टाटानगर रेलवे कैंप कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी जुर्माना देकर रिहा हुए। बताया जाता है कि, रेलवे में महिला बोगी से पुरुष, दिव्यांग कोच से स्वस्थ यात्री और अवैध हॉकर को आरपीएफ ने औचक जांच अभियान चलाकर पकड़ा था। यह भी पढ़ें- सोनपुर में रेल अधिनियम का उल्लंघन करते 25 धराए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...