आगरा, अप्रैल 25 -- आरपीएफ ने रेल संपत्ति की सुरक्षा के लिए शनिवार को एसआर पब्लिक स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया। सहायक सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार वर्मा के साथ इंस्पेक्टर उपदेश कुमार कौशिक ने विद्यार्थियों को रेलवे सुरक्षा, स्वच्छता, यात्री सुरक्षा एवं सामाजिक अपराधों के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को बताया गया कि चलती ट्रेनों पर पत्थर फेंकना अथवा रेलवे ट्रैक पर गिट्टी रखना एक गंभीर अपराध है, जिससे यात्रियों की जान को खतरा उत्पन्न हो सकता है। छात्रों को रेलवे ट्रैक पार न करने, स्टेशन परिसर एवं ट्रैक के आसपास गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। मानव एवं बाल तस्करी के खतरों के बारे में छात्रों को बताया गया। यह भी पढ़ें- अररिया: मानव तस्करी पर अंकुश लगाने स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक किनारे बसे गांवों का जल्...