आरपीएफ ने गुमला की नाबालिग को रांची स्टेशन पर बचाया
गुमला, जुलाई 7 -- कामडारा। रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत रांची रेलवे स्टेशन से गुमला की एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का सकुशल रेस्क्यू कर उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ के अनुसार रांची रेलवे स्टेशन पर नन्हे फरिश्ते और चाइल्डलाइन की संयुक्त टीम गश्त और जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-एक पर स्टेशन मास्टर कार्यालय के सामने एक नाबालिग किशोरी अकेली और घबराई हुई बैठी मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम किरतनी कुमारी (15 वर्ष) बताया। वह गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चिरैया गांव की रहने वाली है। उसने पूछताछ में बताया कि पिता की डांट-फटकार और मारपीट से नाराज होकर वह घर से निकल गई थी। उसका इरादा अपने एक मित्र से मिलने पश्चिम बंगाल जाने का था। बालिका के नाबालिग होने और उसकी सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.