साहिबगंज, मई 1 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा एवं तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की ओर से चलाए गए छापेमारी व तलाशी अभियान के दौरान दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एएसआई बी.एन. टुडू, कांस्टेबल राकेश कुमार, अमरेश कुमार एवं जय कुमार सिंह की टीम बरहरवा स्टेशन पर अभियान चला रही थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 53030 (भागलपुरझ्रअजीमगंज पैसेंजर) के बरहरवा पहुंचने पर नौ साल का एक बालक अकेले उतरता हुआ मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह भागलपुर के एक मदरसे में पढ़ता है और पिता के साथ घर लौटने के लिए स्टेशन आया था, लेकिन भीड़ के कारण पिता ट्रेन में नहीं चढ़ सके और वह अनजाने में अकेले ही ट्रेन में सवार होकर बरहरवा पहुंच गया।

तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर घटना वहीं तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी में तैनात कांस...