संभल, नवम्बर 14 -- चंदौसी। आरपीएफ गुरुवार को रेलवे फाटक 35 बी पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान फाटक बंद होने के बाद नीचे से निकल रहे आठ लोगों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। आरपीएफ प्रभारी गोविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को रेलवे फाटक 35 बी पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आरपीएफ की टीम ने रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। अभियान के दौरान टीम ने उन वाहन चालकों और पैदल यात्रियों पर कार्रवाई की जो फाटक बंद होने के बाद भी बूम के नीचे से निकलने या केबिन के पास से पटरियां पार करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे लोगों पर रेलवे एक्ट की धाराओं के तहत चालान करते हुए आठ लोगों पर जुर्माना लगाया गया। आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से आए दिन हादसे ...