समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर रोसड़ा रेलखंड स्थित अंगारघाट स्टेशन के समीप आरपीएफ ने जनजागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। आरपीएफ निरीक्षक अविनाश करोसिया के निर्देशन में चलाये गये इस अभियान में आरपीएफ एसआई श्याम सुंदर कुमार सहित कई अन्य कर्मी शामिल थे। इस दौरान स्टेशन के आसपास व समपार फाटक पर लोगों के बीच पंपलेट आदि का वितरण कर उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही आरपीएफ ने लोगों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति से खाद्य सामग्री साझा न करें। वहीं अवैध रूप से रेल लाइन पर नहीं घूमने, चलती ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने, चलती ट्रेन में चढ़ने और उतरने से बचने के अलावा अनावश्यक रूप से चैन पुलिंग करने से होने वाले नुकसान आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान पकड़े जाने पर रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत उनपर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.