अलीगढ़, दिसम्बर 19 -- अलीगढ़। अलीगढ़ जंक्शन आरपीएफ थाने पर शुक्रवार रात किन्नरों ने हंगामा कर दिया। डिटेक्टिव विंग अलीगढ़ के सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार मय स्टाफ एक पुरुष किन्नर सोनिया पुत्र स्वर्गीय रामवीर सिंह निवासी इंद्र नगर कॉलोनी अलीगढ़ को रेलवे स्टेशन अलीगढ़ प्लेटफॉर्म 3/4 पर अवैध रूप से प्रवेश करने एवं यात्रियों से अवैध रूप से मांगने के आरोप में पकड़ कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अलीगढ़ को सौंप दिया। जिसके बाद आरपीएफ ने किन्नर के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज होने की सूचना कुछ किन्नर साथी थाने आए और हंगामा शुरू कर दिया। आरपीएफ के समझाने पर शांत हुए। शुक्रवार का सुबह जमानत पर रिहा कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...