गाज़ियाबाद, जुलाई 18 -- - आरपीएफ के सभी जवानों को रेलवे अस्पताल में अलग-अलग बैच में सीपीआर देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा - स्टेशन पर खड़ी ट्रेन व प्लेटफार्म पर किसी यात्री को हार्ट अटैक आने पर जवान जरूरत पड़ने पर सीपीआर दे सकेंगे

आरपीएफ जवानों की तैयारी गाजियाबाद, अमन वत्स। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के सभी जवान आपात स्थिति में कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने में सक्षम हो गए हैं। इसके लिए इन्हें रेलवे अस्पताल में अलग-अलग बैच में सीपीआर देने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आरपीएफ के जवानों के सीपीआर देने में सक्षम होने से स्टेशन पर आपात स्थिति में जरूरत पड़ने पर किसी यात्री का जीवन भी बचाया जा सकता है।

यात्रियों की सुरक्षा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रोजाना करीब 200 ट्रेन ठहर कर चलती हैं।...