मुंगेर, मई 28 -- मुंगेर, निज संवाददाता।​मुंगेर जिला के नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित महमदा गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब अपराधियों द्वारा मौत के घाट उतारे गए आरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार का शव पैतृक गांव पहुंचा। परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों के आक्रोश के बीच पूरे इलाके में ऑन ड्यूटी पुलिस जवानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ​महमदा गांव निवासी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान धर्मेंद्र कुमार की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात 25 मई की देर रात की बताई जा रही है। अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से धर्मेंद्र के शव को नदी किनारे फेंक दिया था。 यह भी पढ़ें- आरपीएफ कांस्टेबल की हत्या से महमदा में कोहराम, पत्नी ने उठाए कार्यशैली पर सवालगांव में पार्थ...