बरेली, मई 30 -- आंवला।आंवला रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ चौकी इंचार्ज अनिल कुमार का श्रीनगर स्थानांतरण होने पर रेलवे स्टाफ ने उन्हें विदाई दी। लोगों ने माला पहनाकर कर स्मृति चिह्न भेंट किए। उन्होंने न केवल रेलवे संपत्ति की सुरक्षा की, बल्कि आम यात्रियों और रेल यात्रियों का सहयोग किया। समारोह में इंचार्ज ईश्वर सिंह, मनोज, नरेश, राम कल्याण मीना, स्टेशन अधीक्षक एसएस राजकुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...