जमशेदपुर, अगस्त 9 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन मुख्यालय की स्वतंत्रता दिवस के परेड में आरपीएफ के जवानों के साथ सिविल डिफेंस के चार वालंटियर भी शामिल होंगी। इसके लिए टाटानगर की दो महिला रेल कर्मचारियों सरस्वती मुर्मू और तेजीता का भी चयन हुआ है। टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि चक्रधरपुर मंडल से चार वॉलिंटियर 15 अगस्त के परेड में रेल सुरक्षा बल के जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर तिरंगे को सलामी देंगे। जबकि पुरुष वालंटियर में अनुराग कुमार और आलोक कुमार शामिल है। राष्ट्रीय स्तर के समारोह में सिविल डिफेंस का शामिल होना अनुशासन, प्रशिक्षण, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: आनंदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Simdega ...