जमशेदपुर, फरवरी 26 -- जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट आकाश डागर द्वारा बादामपहाड़ रेलमार्ग स्थित रायरंगपुर आउटपोस्ट का निरीक्षण किया गया। सहायक कमांडेंट ने बहलदा स्टेशन समेत अन्य रेलवे संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। मालूम हो कि, यात्री सुरक्षा एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर रायरंगपुर में आरपीएफ का नया आउटपोस्ट कुछ महीने पूर्व खुला है। सहायक कमांडेंट ने निरीक्षण के दौरान जवानों की सुविधा संसाधनों की भी जानकारी ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...