छपरा, अप्रैल 28 -- छपरा ,हमारे संवाददाता l छपरा जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ द्वारा महिला कोच में अनधिकृत रूप से सफर करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वाराणसी मंडल के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्ण के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष जांच अभियान के तहत पिछले एक सप्ताह में 13 पुरुष यात्रियों को महिला कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान आरपीएफ की टीम लगातार प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में निगरानी रख रही है। खासकर उन ट्रेनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिनमें महिला कोच का दुरुपयोग अधिक देखने को मिलता है। यह भी पढ़ें- सोनपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान में 3344 बेटिकट यात्री पकड़े गये लिच्छवी एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, पवन...