मथुरा, जुलाई 21 -- मथुरा, 23 जुलाई से शुरू हो रहे गोर्वधन के मुड़िया पूर्णिमा मेले के मद्देनजर मंगलवार को रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के डीआईजी ने मथुरा जंक्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने आरपीएफ के जवानों को हर परिस्थितियों से निपटने के साथ ही यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिये। मंगलवार की शाम आरपीएफ के डीआईजी आशीष कुमार मिश्रा मथुरा जंक्शन पहुंचे। उन्होंने जंक्शन के प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया और यात्री आवागमन के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया है। उन्होंने अधीनस्थों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने के आदेश दिए हैं। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रत्येक जोन में हेल्प डेस्क खोलने को कहा। डीआईजी ने निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर...