बागपत, मई 8 -- छपरौली। कस्बा निवासी राजीव खोखर पुत्र महिपाल नागपुर में रेलवे पुलिस में तैनात थे। बताया जा रहा कि राजीव खोखर काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसका उपचार नागपुर चैरिटेबल हॉस्पिटल में चल रहा था। गुरुवार की देर रात तबीयत अचानक खराब हो गई। हॉस्पिटल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जवान अपने पीछे पत्नी, पुत्री और पुत्र को छोड़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...