आगरा, मार्च 8 -- रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त के सरकारी आवास को निशाना बनाकर चोर 55 इंच की टीवी चोरी कर ले गया। आरोपित की करतूत कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। त्रिपुरेश कुमार अग्निहोत्री (सहायक सुरक्षा आयुक्त, रे.सु.ब) की तहरीर पर सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। त्रिपुरेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि वह सदर क्षेत्र स्थित रेलवे आवास में रहते हैं। 16 फरवरी को वह विभागीय ड्यूटी के सिलसिले में बाहर गए थे। चाबी खोने के डर से घर के बाहर बनी शू रैक में रख दी थी। सफाई कर्मचारी कमलेश घर की सफाई के लिए पहुंची तो अंदर टीवी नहीं मिली। सूचना मिलने पर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में एक व्यक्ति आवास में प्रवेश करता और टीवी लेकर बाहर जाता दिखाई दे रहा है। सदर पुलिस आरोपित की पहच...