आरपीएफ की सुरक्षा में होगी बड़ी ईदगाह में नमाज
कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। ईद की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। बजरिया स्थित बड़ी ईदगाह में आरपीएफ की सुरक्षा में नमाज पढ़ी जाएगी। पीएसी भी तैनात रहेगी। ड्रोन निगरानी करेंगे। नमाज दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी। शनिवार को ईद पर शहर भर के 25 ईदगाहों में नमाज पढ़ी जाएगी। एडीसीपी एलआईयू महेश कुमार ने बताया कि इसमें पांच ईदगाह बजरिया, नौबस्ता मछरिया, बाबूपुरवा, रेलबाजार और घाटमपुर ऐसे हैं जहां दो शिफ्टों में नमाज होगी। यातायात व्यवस्था व सुरक्षा को देखते हुए यहां क्षेत्रीय थाना पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है। सुबह छह बजे से ही फोर्स मुस्तैद हो जाएगी। इन स्थानों पर दो-दो ड्रोन लगाए गए हैं जो निगरानी करेंगे। बड़ी ईदगाह में आरपीएफ और पीएसी की एक-एक कंपनी के साथ कई थानों की फोर्स रहेगी। उन्होंने बताया कि चारों जोनों को एक-एक कंपनी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.