हापुड़, मई 10 -- हापुड़। बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी आरपीएफ कांस्टेबल की बाइक चोरी कर ले गए। घटना के बाद कई दिनों तक जीआरपी और कोतवाली पुलिस के बीच सीमा विवाद को लेकर मामला उलझा रहा, जिसके चलते पीड़ित कांस्टेबल को थाने और चौकियों के चक्कर लगाने पड़े। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने एसपी से की तो एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव कंडेरा निवासी अमित कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वर्तमान में वह आरपीएफ पोस्ट रेलवे स्टेशन हापुड़ पर तैनात हैं। यह भी पढ़ें- आरपीएस कांस्टेबल की बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज करने के लिए भटकता रहा 30 अप्रैल 2026 को अपनी बाइक से ड्यूटी पर आए थे। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर बाइक लाक ...