मुंगेर, जुलाई 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, रेल थाना और रेलवे अस्पताल की तत्परता से मंगलवार को एक यात्री की जान बच गई। दिल्ली जाने के लिए गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार होने पहुंचे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक के लक्षण दिखाई देने लगे। स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आरपीएफ एवं रेलवे अस्पताल की टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए यात्री को प्राथमिक उपचार दिलाकर सुरक्षित रेलवे अस्पताल पहुंचाया। इस बावत एसएस दीपक कुमार ने बताया कि मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के चुआबाग निवासी मूरद शाह अपनी पत्नी रुक्मणी देवी, पुत्री दीपिका कुमारी और पुत्र मनोज कुमार के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए जमालपुर स्टेशन पहुंचे थे। उनका आरक्षित बर्थ नंबर जी-13 था।ट्रेन में चढ़...