आरना, उत्कर्ष और आस्था ने हासिल किया पहला स्थान
मैनपुरी, सितम्बर 19 -- क्षेत्र के मंछना स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल की देखरेख में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर चतुर्थ एथलेटिक्स मीट शनिवार को सैफई के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में धावकों के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक और चक्का फेंक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 गोला फेंक बालिका वर्ग में डीपीएस की आरना चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 ट्रिपल जंप बालक वर्ग में माउंट लिटरा जी स्कूल के उत्कर्ष सिंह ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ अंडर-19 बालिका वर्ग में पैराडाइज पब्लिक स्कूल की आस्था ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 रिले बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ प्रथम रहा, जबकि अंडर-17 रिले में विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने बाजी मारी। यह भी पढ़ें- डीपीएस कल्याणपुर ने एथलेटिक्स मीट में जीते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.