बोकारो, अगस्त 7 -- बेरमो अनुमंडल अंतर्गत जरीडीह थाना क्षेत्र में जंगल में पेड़ पर लटकता मिला 20 वर्षीय युवती आरती हेम्ब्रम का शव आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला निकला। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुरुवार को तेनुघाट स्थित कार्यालय में एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। मृतका का पिछले करीब डेढ़ वर्ष से मनोज मराण्डी से प्रेम संबंध था। 2 अगस्त को मनोज शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले आया। इस बात से मनोज के माता-पिता नाराज थे। परंतु जब आरती अपने फैसले पर अड़ग रही, तब तीनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। 4 अगस्त की शाम आरोपियों ने घर के पीछे बाड़ी में आरती का गला दबाकर उसकी हत्या क...