शाहजहांपुर, मार्च 11 -- कोतवाली पुलिस ने आरती हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनमोहन पांडेय उर्फ सोनू को मंगलवार को जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले कई दिनों से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था। कोतवाली क्षेत्र की न्यू चर्च कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने 4 मार्च को तहरीर देकर बताया था कि मनमोहन पांडेय उर्फ सोनू उनकी बहन आरती के घर के बाहर आकर गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने आरती के परिचित ब्रजदीप पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और आरती पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आरती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी भी घायल होने के कारण 4 मार्च से जिला अस्पताल में भर्ती था। मंगलवार को चिकित्सकों द्वा...