हल्द्वानी, अगस्त 9 -- हल्द्वानी। मुखानी की रहने वाली आरती जोशी उप्रेती को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह उपाधि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उपाधि प्रदान की गई। डॉ. आरती ने अपना शोध कार्य क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग में डॉ. रुचि द्विवेदी के कुशल निर्देशन में पूरा किया है। उनका शोध कार्य मुख्य रूप से पिथौरागढ़ के पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि संकट और उसके प्रभावों पर केंद्रित था। इस उपलब्धि पर संजीव कुमार जोशी, जया जोशी, विकास जोशी, दीपिका जोशी, विजय कुमार जोशी, डॉ. जितेंद्र कुमार लोहनी, आचार्य धीरज उप्रेती, डॉ. पंकज उप्रेती आदि ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...