बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- शिकारपुर। नगर के रावत पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा आरती चौधरी ने गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रबंधक राजकुमार रावत, प्रधानाचार्य तेजवीर सिंह, उप प्रधानाचार्य चोब सिंह के द्वारा छात्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम प्रकाशित यह भी पढ़ें- नालंदा-विक्रमशिला की विरासत से अवगत हुए बच्चे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...