भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैत्र नवरात्र पर शहर के दुर्गा मंदिरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ और वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार को नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के मां चंद्रघंटा स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वहीं रविवार को चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जायेगी। मंदिरों में सुबह और शाम की आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु मां की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना कर रहे हैं। शहर के विभिन्न मंदिरों में शाम के समय भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। तिलकामांझी चौक स्थित प्राचीन महावीर मंदिर के पंडित आनंद झा ने बताया कि मां कूष्मांडा आठ भुजाओं वाली देवी हैं, जो शक्ति और सृजन की प्रतीक मानी जाती हैं। मान्यता है कि उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.