मथुरा, दिसम्बर 31 -- ब्रज से दो बेटियों ने एक साथ बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्रिकेट जगत में इतिहास रच दिया है। यहां से पहली बार महिला क्रिकेटर आरती चौधरी का उत्तर प्रदेश एवं आकांक्षा नागर का मध्य प्रदेश राज्य की टीम में चयन हुआ है। इससे खिलाड़ियों में उत्साह है। राया के गांव कारब के विवेक चौधरी की पुत्री आरती चौधरी का चयन उत्तर प्रदेश की गर्ल्स अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। उसकी उपलब्धि पर उनके पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। इसी एकेडमी की आकांक्षा नागर पुत्री दिनेश नागर निवासी भिंड का चयन मध्य प्रदेश की गर्ल्स अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। आकांक्षा करीब 4 वर्ष से नियमित एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है। उसके पिता ने चंबल डिवीजन के सचिव तस्लीम खान एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के चयनकर्ताओं का धन्यवाद किय...