सहरसा, फरवरी 3 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। विशनपुर पंचायत के आरण गांव में ग्रामीणों ने एक बैठक कर मृत्यु भोज नहीं करने की पहल शुरू की। समाज में इस तरह के आयोजन से होनेवाले खर्च सहित परेशानी आदि विषयों पर चर्चा की गई। मृत्यु भोज रोकथाम के लिये गांव में हो रहे इस तरह के प्रयासों की चारों ओर सराहना हो रही है। यदि इस तरह के आयोजन पर रोक लगती है तो ये इलाके के लिये एक बेहतर पहल होगी। उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि दुख की इस घडी में भोज का आयोजन किसी भी रूप में सही नहीं है। पैसे की जहां बर्बादी होती है वहीं डेथ सेलेबेट्री मनाना कहीं से भी न्यायोचित और सही नहीं है। समाज के युवा यदि इस ओर पहल शुरू कर रहे हैं तो ये सच में काबिले तारीफ है लेकिन इसे मूर्त रूप दिया जाय इसके लिये हर ग्रामीण को आगे आकर सहयोग करना होगा तब जाकर ही ...