गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। आरडी सिटी समूह की दो बहनों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद में एक बहन ने दूसरी बहन और उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ 69.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। यह मामला थाना सेक्टर-53 में दर्ज हुआ है। इस मामले में आरोपी पक्ष का पक्ष नहीं मिल सका है। शिकायत में दिल्ली के अकबर रोड निवासी शैफाली वर्मा ने कहा कि उसके पिता अशोक वर्मा आरडी सिटी समूह के संस्थापक थे। उन्होंने उनके और उनकी बहन शिबानी वर्मा कपूर को वसीयत में बराबर का हिस्सेदार बनाया था। आरोप है कि शिबानी वर्मा कपूर ने अपने पति यदुर कपूर, चार्टर्ड अकाउंटेंट संजीव कुमार व कंपनी के अन्य अधिकारी चांदजी भट्ट और रविंद्र कुमार के साथ मिलकर उसके साथ 69.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। अपराधिक विश्वासघात किया है। शैफाली ने शिका...