नई दिल्ली, मार्च 6 -- राहुल देव बर्मन जिन्हें पूरी दुनिया आरडी बर्मन के नाम से जानती है, उन्हें मैड जीनियस भी कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि जब वह गानों की रिकॉर्डिंग करते थे तो गाने में जान डालने वाली आवाजों की तलाश करते थे। यह आवाज किसी भी चीज की हो सकती थी चाहे वो पानी की छपाक हो, कांच की बोतल का साउंड हो, घुंघरू, ट्रक का हिस्सा, चम्मच, ग्लास और ना जाने क्या-क्या। एक फिल्म में उन्होंने कंघी की किर-किर भी इस्तेमाल की थी, आपमें से शायद ही कोई समझ पाया हो।जब पड़ोसन के गाने में लगा क्रिएटिवी का तड़का आरडी बर्मन एक ऐसे म्यूजिक डायरेक्टर थे जिनके गानों में आपको गजब की क्रिएटिविटी मिल जाएगी। फिल्म पड़ोसन का गाना 'मेरे सामने वाली खिड़की में' एक ऐसा ही मास्टरपीस है। इस गाने की रिहर्सल चल रही थी तो पंचम दा को स्पार्क नहीं मिल रहा था जो एक शरारती...