लखीसराय, सितम्बर 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। केएसएस कॉलेज लखीसराय के पीजी सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों ने शेखपुरा स्थित आरडी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर चिटिंग करने के आरोप में एक शिक्षिका के द्वारा कथित रूप से मारपीट एवं दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत परीक्षार्थियों ने की है। विद्यार्थियों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान उनके साथ अनुचित व्यवहार किया गया और उन्हें परेशान किया गया। छात्राओं का कहना था कि चिटिंग करते पकड़े जाने पर एक शिक्षिका ने कॉपी छीन ली उसके बाद थप्पड़ भी मारी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एमए की परीक्षा में नकल करते धाराए 10 परीक्षार्थीपरीक्षा केंद्र पर घटना की प्रतिक्रिया मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गंभीर चिंता जताते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। केएसएस कॉलेज के पीजी सेमेस्टर-2 के विद्...