मुंगेर, अप्रैल 22 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित आरडी एंड डीजे कॉलेज मुंगेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। यह शिविर 27 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें स्वयंसेवक विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का संदेश देंगे। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बिजेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एक शिक्षित और अनुशासित युवा ही सशक्त समाज की नींव रख सकते हैं। मुख्य अतिथि मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. भावेश चन्द्र पांडेय ने शिक्षा को सेवा का माध्यम बताते हुए युवाओं को मैं नहीं, पहले आप की भावना अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- जेएमए...