रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) के तत्वावधान में महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को धुर्वा स्थित शाखा मैदान में हुआ। उद्घाटन मैच कुशमाही क्रिकेट एकेडमी और रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रॉकमेंस क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की। इससे पूर्व संघ के सचिव शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक और सहायक सचिव अंजना दुबे ने दोनों टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का औपचारिक उद्घाटन किया। जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी सदस्य मुजफ्फर अली, मुन्ना, सहायक सचिव शंभू सिन्हा, नंदजी पांडेय, गीता गिन्नी कुजूर सहित कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...