देवघर, मार्च 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर में मंगलवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा आयोजित सेमेस्टर 5 (सत्र 2022-26) परीक्षा 2024 की छात्राओं का प्रोजेक्ट वर्क (वायवा) एनईपी 2020 के तहत यूजी सेमेस्टर 5 का प्रोजेक्ट वायवा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान यूजी सेमेस्टर 5 का प्रोजेक्ट वायवा विभिन्न विषयों पर हुआ। जिसमें राजनीति विज्ञान, संस्कृत, हिन्दी, वाणिज्य एवं समाजशास्त्र विषयों का वायवा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। राजनीति विज्ञान विषय के वायवा में बाह्य परीक्षक के रूप में डॉ. सिकन्दर कुमार दास, सहायक प्राध्यापक देवघर कॉलेज, हिन्दी विषय के लिए डॉ. रंजीत कुमार वर्णवाल ए एस कॉलेज देवघर, संस्कृत विषय के लिए डॉ. भारती प्रसाद एएस कॉलेज देवघर, वाणिज्य विषय के लिए अजित मंडल एएस कॉलेज देवघर ए...