देवघर, मार्च 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर की प्रथम प्राचार्या डॉ. उमा चटर्जी का अकस्मात हृदयगति रुकने के कारण कलकत्ता में मंगलवार को निधन हो गया। इसे लेकर बुधवार को आरडीबीएम कॉलेज देवघर प्रांगध में बुधवार को वर्तमान प्राचार्या डॉ. सुचिता कुमारी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के सभी शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज की प्रथम प्राचार्या के संबंध में वर्तमान प्राचार्या ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका जन्म 1933 में हुआ था और सबसे लंबे समय तक रहने वाली प्राचार्या रही। उनका कार्यकाल 1 मार्च 1965 से 30 नवंबर 1999 तक रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर में प्राचार्या के रूप में रहा। ...