साहिबगंज, अप्रैल 7 -- साहिबगंज। संताल परगना प्रमंडल के क्षेत्रीय उपनिदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने सोमवार की शाम सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। दुमका में बतौर आरडीडी योगदान के बाद वे प्रत्येक जिले का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में यहां पहुंचे हैं। उनके साथ यूनिसेफ के प्रमंडली समन्वयक अजय कुमार व सीएस डॉ. रामदेव पासवान भी मौजूद थे। आरडीडी ने अस्पताल के विभिन्न विभागों की बारी-बारी से मूल्यांकन कर सीएस से आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने सबसे पहले प्रसूता वार्ड में पहुंच एक-एक बेड पर जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं के बारे पूछताछ की। प्रसूता कक्ष के मौजूद स्वास्थ कर्मियों को कई निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में सबसे पहले साफ-सफाई पर खास ध्यान देने की बात कही। मरीज के भर्ती होन...