मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामदयालु सिंह महाविद्यालय में 17 और 18 अप्रैल को दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विरासत कल्चरल कमेटी की संयोजिका डॉ. आरती कुमारी ने बताया कि दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के पहले दिन सोलो डांस, सोलो गायन, रंगोली एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्रुप गायन, डुएट डांस, पेंटिंग, स्टैंड-अप कॉमेडी, कविता की प्रस्तुति एवं ग्रुप डांस का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुष्मिता झा मौजूद रहेंगी। प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने कल्चरल कमेटी के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- साकेत महाविद्यालय में युवा महोत्स...