मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवर प्रादेशिक नियोजनालय गन्नीपुर की ओर से 10 मार्च को जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जाएगा।नियोजनालय के सहायक निदेशक जैनेन्द्र कुमार ने बताया कि आरडीएस कॉलेज के खेल मैदान में मेला लगेगा। इसमें 20 से 25 निजी कंपनियां भाग लेंगी। यहां पर विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिसके माध्यम से मेला में आने वाले अभ्यर्थी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि नियोजन आपके क्षेत्र कार्यक्रम के तहत नन मैट्रिक से उच्चतर योग्ताधारी युवक-युवतियां इस मेले में शामिल हो सकेंगी। मेले में प्रवेश से लेकर अंतिम चयन तक की प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क है। मेले में आवेदक अपने बायोडाटा, योग्यता से संबधित प्रमाणपत्र की छायाप्रति एवं पासपोर्ट फोटो ...