बरेली, अप्रैल 13 -- शहर के वार्ड 26 स्थित नार्थ सिटी एक्सटेंशन कॉलोनी में निवासी कल्याण समिति (आरडब्ल्यूए) के वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को हुआ। नई कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। नई कार्यकारिणी में अंबरीश अरोड़ा को अध्यक्ष, नीतू उर्फ जूही गुप्ता को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार को सचिव, पंकज शुक्ला को उप सचिव व केएल राजन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...