फरीदाबाद, मार्च 1 -- फरीदाबाद। होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के विभिन्न सेक्टरों और हाईराइज सोसायटियों में रंगोत्सव की तैयारियां जोरों शुरू कर दी गई हैं। इस बार अधिकांश आरडब्ल्यूए ने इको-फ्रेंडली और सुरक्षित होली मनाने का संकल्प लिया है। केमिकल युक्त रंगों और पानी की बर्बादी से बचते हुए प्राकृतिक गुलाल, फूलों और ड्राई होली पर विशेष जोर दिया जाएगा। सेक्टर-15, 16, 21, 28, 31 के अलावा ग्रेटर फरीदाबाद की कई प्रमुख सोसायटियों में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बैठकों का दौर तेज कर दिया है। रंगोत्सव के दिन सुबह से दोपहर तक सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित होंगे। इन कार्यक्रमों में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर होली गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लोकनृत्य शामिल किए जाएंगे। कई स्थानों पर महिलाओं की विशेष टोली फाग और पारंपरिक गीत प्रस्तुत करेगी, जिसस...