बस्ती, दिसम्बर 5 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले वे आरटीसी रिक्रूट आरक्षियों को मिल रही सुविधाओं को जांचने पहुंचे। उनके रहने वाले बैरक व उनके उपयोग के लिए बने शौचालय व बाथरुम, हौज आदि का निरीक्षण कर उसमें निरंतर साफ-सफाई व अन्य सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैरक व स्टोर का निरीक्षण कर आवश्कता वाले सामानों की उपलब्धता के साथ विशेष रख-रखाव का निर्देश दिया। इस दौरान मुल्जिम ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारीव कर्मियों को उनके कर्तव्यों/ दायित्वों के संबंध में ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया। पुलिस लाइन पहुंचे कप्तान ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों व आरटीसी रिक्रूट आरक्षियों के टर्नआउट को चेक किया। शारीरिक रूप से फिट रहने क...