रांची, दिसम्बर 23 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा में मंगलवार को दो दिनी वार्षिक खेल महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, संस्थान के निदेशक डॉ आरएन महतो और प्राचार्य नरेंद्रनाथ महतो ने संयुक्त रूप से किया। खेल महोत्सव के पहले दिन वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, बिस्किट रेस, फ्रॉग रेस, ताली ड्रिल, रिंग रेस और कराटे प्रदर्शन सहित कई स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल और पढ़ाई के बीच संतुलन बनाकर जीवन में आगे बढ़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.