रांची, सितम्बर 24 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के विकास और पर्यावरणीय जागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. डीके सिंह और आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्राचार्य डॉ. एन. हरि बाबू शामिल हुए। विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित ...