रांची, दिसम्बर 11 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। आरटीसी कॉलेज, ओरमांझी में आर्ट ऑफ लिविंग के एसएसआरडीपी द्वारा संचालित इलेक्ट्रीशियन कोर्स का सफल समापन हुआ। जर्मनी की कंपनी से संबद्ध इस नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम में 65 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया, इसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र बांटे गए। यह प्रशिक्षण 40 दिनों तक चला और यह पूरी तरह से निःशुल्क था। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, आरटीसी कॉलेज के निदेशक डॉ पारस महतो आदि मौजूद थे। मुख्य अतिथि, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में केवल बीए जैसी सामान्य डिग्री से विशेष लाभ नहीं होता। उन्होंने कौशल (स्किल) की डिग्री के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने की कुंजी बताया। वहीं युवाओं से नशे से दूर रहने और नियमित रूप से योग करने का आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.