अमरोहा, मार्च 11 -- अमरोहा। डिडौली क्षेत्र में संचालित आरटीसी कैंपस में रिक्रूट्स को बेसिक कम्प्यूटर की जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यशाला हुई। एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य रिक्रूट्स को कम्प्यूटर की बुनियादी जानकारी देते हुए उन्हें डिजिटल कार्यप्रणाली में दक्ष बनाना रहा, ताकि ड्यूटी में वह पुलिसिंग से संबंधित कार्य अधिक प्रभावी और पारदर्शी ढंग से कर सकें। एसपी ने बताया कि प्रशिक्षण में एक्सपर्ट ने रिक्रूट्स को कम्प्यूटर की बेसिक जानकारी, एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ई-मेल संचालन और विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल के प्रयोग के बारे में बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि वर्तमान समय में पुलिसिंग में तकनीक का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता...